वैश्य पोद्दार धर्मशाला में होली मिलन समारोह
आयोजन
सहरसा | नगर परिषद क्षेत्र के बटराहा रोड स्थित वैश्य पोद्दार धर्मशाला में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चन्द्र शेखर पोद्दार की अध्यक्षता एवं वीरेन्द्र कुमार के संचालन में चले समारोह में होली गीत गाकर आनंद उठाया। इस मौके पर आस में एक-दूसरे को अबीर लगाकर रंगोत्सव के पर्व होली का जश्न मनाया। मिलन समारोह में जीवन पोद्दार, संजय सिंह, कारी साहनी, वैश्य समाज सहरसा के राजीव रंजन, अमर ज्योति के आलावा वैश्य पोद्दार के जिलाध्यक्ष अरविंद पोद्दार, उपेंद्र पोद्दार, राजभूषण पोद्दार, राज कमल पोद्दार ,पंकज पोद्दार,ब्रजेश पोद्दार, सुरेन्द्र पोद्दार, भोला पोद्दार,मितेश पोद्दार सहित अन्य गणमान्य स्वजाति बंधुओं ने भाग लिया।