पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Hundreds Of People Are Getting Upset Everyday In Ranibagh Market Resentment

रानीबाग बाजार में रोज लगता जाम सैकड़ों लोग हो रहे परेशान, आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत के रानीबाग बाजार में हर दिन जाम लगती है और यह जाम अब समस्या बन गयी है। लेकिन जाम की समस्या से निदान दिलाने की दिशा में नगर पंचायत प्रशासन बेखबर बनी हुई है। रानीबाग रेलवे ढाला पर ट्रेन आवाजाही के समय दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लग जाती है, जिससे घंटों भर जाम से लोगों को हलकान रहना पड़ता है।

गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही। इन दिनों सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के समय रानीबाग गुमटी पर जाम की समस्या बनी रहती है। इस दौरान रेलवे ढाला बंद रहने व जाम से काफी परेशानी के दौर से लोगों को गुजरना पड़ता है।

राहगीर व वाहन चालकों का कहना है कि रानीबाग में ओवरब्रिज निर्माण के बाद ही जाम से निजात मिल सकती है। रानीबाग में सड़क जाम का सबसे बड़ा कारण रेलवे ढाला है। रेलवे फाटक के बंद व खुलने के बाद दोनों बगल वाहनो की लंबी कतारें लग जाती है।

स्थायी वाहन स्टैंड बने तो हो निदान

जाम समस्या का एक कारण वाहन स्टैंड का नहीं होना भी है। स्थायी वाहन स्टैंड के नहीं रहने से छोटे-बड़े वाहनों को चालकों द्वारा सड़क पर ही लगा दिया जाता है। लिहाजा यह सड़क राहगीरों के लिए छोटी पड़ जाती है। सड़क पर वाहनो को खड़ा करने के लिए वाहन स्टैंड एवं सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। बाजार के सड़कों पर तीन पहिए वाहनों की चालक हो या फुटपाथी दुकानदारों की मनमानी चरम पर है। नियम-कानून से फुटपाथी दुकान व अॉटो चालक को कोई मतलब नहीं है, इस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

रानीबाग बाजार में रेलवे ढाला के तरफ सड़क जाम की स्थिति और परेशान राहगीर के साथ वाहन चालक।

रेलवे ढाला के तरफ सड़क जाम की स्थिति।
खबरें और भी हैं...