पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News If The Husband Stopped His Maternal Uncle The Wife Ate The Thymet Gambhir

मायके जाने से पति ने रोका तो पत्नी ने खाया थाइमेट, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी गांव में शुक्रवार को पति ने प|ी को अपने मायके जाने से रोका तो नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बखरी गांव निवासी अरूण कुमार ने तीन माह पूर्व मधेपुरा जिला के भर्राही
ओपी के जीवछपुर गांव निवासी मणि देवी के साथ शादी कर अपने दुल्हन को लेकर गांव बखरी में रहने लगा।

इधर विवाहिता ने पति से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। जब पति ने उसे मायके जाने से रोका तो नवविवाहिता ने घर में रखे थाइमेट खा लिया। हालत बिगड़ता देख ससुराल वालों ने सदर अस्पताल लाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...