अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
बलुआ बाजार | बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत 43 आरडी नहर से बुधवार की सुबह पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर बिशनपुर पंचायत की बताया जा रहा है। मालूम हो कि विगत एक सप्ताह पूर्व भी एक बालू लदे ट्रैक्टर को बलुआ पुलिस ने जब्त किया था। इसके बाद खनन विभाग के कार्रवाई करते हुए जुर्माना के तौर पर 12 हजार रुपए की वसूली भी की थी।