पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्तमान सरकार में महिलाओं का बढ़ा मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नमिता पाठक द्वारा मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पलता सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महिला चिकित्सक डा. विनीता शर्मा, डा. भारती झा, डा. रविन्द्र शर्मा, आरापट्‌टी की मुखिया शांति लक्ष्मी चौधरी समेत काफी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शिरकत की। उपस्थित सभी चिकित्सकों ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक आलोक रंजन एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। भाजपा के प्रदेश नेता कार्तिक कुमार सिंह, पूर्व विधायक संजीव झा, लाजवन्ती झा, आनंद मिश्रा ने कहा कि सरकार महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...