पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जविप्र विक्रेता की मनमानी से तंग मुखिया ने की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के ईटहरी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने एवं राशन में कटौती करने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर ईटहरी पंचायत की मुखिया ममता कुमारी ने जिला पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बनमाई टहरी को लिखित आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली विक्रेता सुरेन्द्र पासवान के उपर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि ग्राम पंचायत ईटहरी के जनवितरण प्रणाली विक्रेता सुरेन्द्र पासवान इबी संख्या 10, में 107,108,110 एवं 112 आवंटित है। लेकिन विक्रेता के द्वारा समय पर राशन एवं किरासन वितरण नहीं किया जाता है।

प्रति किलो राशन में पांच रुपया अधिक लेने के साथ प्रति लाभुक एक किलो राशन काटकर अभद्र व्यवहार किया जाता है। कई महीनों से राशन नहीं देने के बाद पंचायत की मुखिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा है।

खबरें और भी हैं...