- Hindi News
- National
- Simri Bakhtiyarpur News Kidnapping Of Minor Going To Aunt39s House With Brother
भाई के साथ मौसी के घर जा रही नाबालिग का अपहरण
सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुआहा पंचायत के महादेव मंठ गांव से 16 वर्षीय युवती अपने छोटे भाई के साथ मौसी के घर जाने के लिए अपने घर से निकली कि रास्ते में कोसी बांध पर ही गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर अगवा कर लिया गया।
सलखुआ थाना के महादेव मंठ निवासी ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई के साथ अपनी मौसी के घर माठा परसाहा जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में पूर्वी कोसी तटबंध पर साजिश के तहत पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल से गांव के ही राजेंद्र शर्मा के पुत्र सुमित कुमार, राजेंद्र शर्मा के पुत्र प्रसन्न कुमार व अन्य ने जबरन मेरी पुत्री को बाइक पर बैठा कर अपहरण कर भाग गया।
मेरे पुत्र द्वारा हल्ला करने पर सभी आरोपी उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से लड़की को लेकर सलखुआ बाजार के रास्ते भाग गया। तब मेरे पुत्र घर आकर घटना की जानकारी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।