- Hindi News
- National
- Simri Bakhtiyarpur News Lack Of Passenger Amenities At Baba Raghuni Halt Dwarka
बाबा रघुनी हॉल्ट द्वारिका में यात्री सुविधा की कमी
पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर एव सोनबरसा कचहरी स्टेशन के बीच स्थित बाबा रघुनी हॉल्ट द्वारिका में इस गर्मी में पीने के पानी के लिये एक चापाकल तक नही है। हाल यह है कि यात्री इस हॉल्ट पर टिकट लेकर घंटों फर्स पर बैठ कर ट्रेन का इंतजार करते रहते हैं।
यात्री सुविधा के नाम पर यात्रियों के बैठने के लिए तीन-चार शेड विहिन सीमेंट का सीट है। इसके अलावा इस हॉल्ट पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। शौचालय, बिजली सहित सड़क तक की भी व्यवस्था नहीं है। यात्री शेड विहिन रहने के कारण यात्रियों को तपती धूप एवं बारिश में काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है।
सहरसा तथा मानसी की ओर से आने-जाने वाले सभी पेसैंजर ट्रेनों का ठहराव हुआ करता है। स्थानीय लोगोें ने यात्रियों के लिये रेल विभाग के अधिकारियो से इस हॉल्ट पर यात्री सुविधा मुहैया कराने की मांग किया गया है। इस हॉल्ट के बनने से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के आधे दर्जन गांव के लोगों को लाभ मिलता है। यात्रियो को पूर्ण सुविधा रेल विभाग के द्वारा नहीं दी जा रही है।