लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सहरसा में
सहरसा | लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सहरसा आऐंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए लोजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान अपने सहरसा प्रवास के दौरान सुपर मार्केट परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।