- Hindi News
- National
- Bajar News Ljp Will Continue To Raise Issues Related To The Development Of The State Chirag
सूबे के विकास से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी लोजपा: चिराग
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार की देर शाम सुपौल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सदर बाजार के मिलन मैरेज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का चिराग पासवान ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि देश भर में फैल रहे कोरोना को लेकर आज से उनकी यात्रा स्थगित की जा रही है। पुनः स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा शुरू की जाएगी। कहा कि बिहार के विकास के आड़े आने वाले हर एक मुद्दा को लोजपा मजबूती से उठाती रहेगी। घोषणा पत्र पर निरंतर काम चल रहा है। लोग अपना सुझाव टॉल फ्री नंबर पर दे सकते हैं। नियोजित शिक्षक की मांग जायज है वे नियोजित शिक्षकों के साथ हैं। उन्होंने अपने इस यात्रा को लेकर कहा कि युवाओं को इस दिशा में बड़ी सहभागिता निभानी होगी तभी बिहार अन्य राज्यों से बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। मौके पर एमएलसी नूतन सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, दलित सेना जिलाध्यक्ष अनंत कुमार भारती मौजूद थे।