पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महादलित महिला को दबंगों ने पीटा, जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमरी बख्तियारपुर | सलखुआ थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव में दबंगों ने एक महादलित महिला को बेरहमी से पीट पीट कर जख्मी कर दिया। महिला को परिजनों ने सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। घटना को लेकर जख्मी के परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सलखुआ थाना परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। दिए आवेदन में कहा है कि मोबारकपुर गांव में बच्चों के खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच विवाद हो गया।

महादलित एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे बच्चे के पिता से शिकायत करने पहुंचे तो वे लोग महादलित महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर पीड़ित बच्चे की मां अपने सहयोगी के साथ थाना पहुंचकर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि मेरा बच्चा गांव के मो नसर आलम के पुत्र मो मकतब के साथ खेल रहा था।
खबरें और भी हैं...