आवास योजना के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कराएं
सिमरी बख्तियारपुर | जिलाधिकारी कौशल कुमार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड पहुंच विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। मौजूद एसडीओ वीरेंद्र कुमार, डीएसपी मृदुला कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ धर्मदेव चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी के समक्ष मुख्यमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बीडीओ वेश्म में सभी लोगों के साथ विभिन्न योजनाओं की फाइलें के जांचोपरांत अनुमंडल व्यवहार न्यायालय पहुंच कार्यो का जायज लिया।