- Hindi News
- National
- Saharsa News Many Other Things Went Missing From The Market Including Antiseptic Spray Liquid
बाजार से एंटीसेप्टिक स्प्रे, लिक्विड सहित कई अन्य चीजें हुई गायब
कोरोना वायरस का असर स्थानीय बाजार पर दिखने लगा है। कोरोना के कारण दहशत में जी रहे लोगों को कंपनियां अपना उत्पाद बेचने के लिए नये-नये तरीके अख्तियार कर रहे हैं। सहरसा जैसे छोटे बाजार से भी मास्क गायब हो गया है।
दवा दुकानदारों ने सेनेटाईजर की कालाबजारी शुरू कर दी है। एंटीसेप्टिक स्प्रे, लिक्विड सहित सफाई से जुड़ी कई चीजें नहीं मिल रही है। क्वालिटी मास्क की जगह निम्न स्तरीय मास्क को भी उंची कीमत में कृत्रिम अभाव दिखा कर बेचा जा रहा है। करोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए बिहार सरकार ने भी शुक्रवार को कई आवश्यक निर्देश जारी किए। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से भी शिक्षण संस्थान, सहित खासकर मॉल को बंद करने का आदेश जारी किया गया लेकिन शनिवार को सभी मॉल सहरसा शहर में खुला दिखा। मॉल में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती रही। हलांकि कोचिंग संस्थान सहित अन्य शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहा।
मांस, मुर्गा अंडा की बिक्री हो गयी प्रभावित : कोरोना वायरस का असर इलाके के अब पोल्ट्री फार्म उद्योग पर भी साफ दिखने लगा है। लोग 50 रुपये किलो भी मुर्गा खरीदने को तैयार नहीं हैं। अब लोग मुर्गा को छोड़कर सब्जी की तरफ रुख किया है। इस कारण सब्जी का भाव आसमान छू रहा है। यही कारण है कि 120 से 140 रुपये किलो बिकने वाला फार्म का मुर्गा 50 रुपये किलो भी नहीं लोग खरीद रहे हैं।
पूर्व के दिनों में चिकन हाउस रानीहाट में भीड़ लगी रहती थी। अब स्थिति ऐसी है कि दुकान पर ग्राहक ही नहीं पहुंचते। दुकानदार ने बताया कि होली में भी बिक्री नहीं हुई। कोरोना के डर से अब लोग मांस, मुर्गा को छोड़कर सब्जी खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मुर्गा बेच रहे दुकानदार का कहना है कि इस व्यवसाय से कई लोगों की रोजी-रोटी चलती है।
रानीहाट में मुर्गा दुकान में ग्राहक है गायब।