हरिहर नाथ मुक्ति धाम यात्रा के लिए होगी बैठक
धर्म जागरण समन्वय के परियोजना प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में 7 अप्रैल को शंकर चौक स्थित राम जानकी ठाकुर बाड़ी पोखर में होने वाली गंगा महा आरती व हरिहर नाथ मुक्ति धाम यात्रा के स्वागत और आरती पूर्व होने वाले धर्म सभा के लिए बैठक हुई। कार्यक्रम की रूप रेखा एवं सफल आयोजन हेतु रविवार को संध्या 4 बजे पुनः शंकर चौक विवाह भवन में बैठक होगी। बैठक में हरिशेखर मिश्रा, भूपेंद्र प्रियदर्शी,ललनेश्वर झा, देवकीनंदन यादव, नरेश यादव, हरिशेखर मिश्र, रंजीत दास, इंद्र भूषण केशरी, उमेश साह, मनटुन यादव, लुक़मान अली, विनय गुप्ता, अभिषेक गाड़ा, रामशंकर भगत, विजय चौबे , विवेक कुमार, नीलम भगत, पूनम भगत रमेश मुखिया सहित अन्य ने अपने विचार रखे।