मोटरसाइकिल की चोरी, मामला दर्ज
सहरसा | सदर थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला, वार्ड नंबर एक निवासी सुमन कुमार की मोटरसाइकिल स्थानीय मत्स्यगंधा मंदिर परिसर से चोरी हो गई। पीड़ित ने बताया कि वे शादी समारोह में शरीक होने अपनी मोटरसाइकिल बीआर 19 जे 1481 से पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।