पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 मार्च को सहरसा आएंगे सांसद चिराग पासवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार प्रदेश के लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के दौरान 14 मार्च को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान सहरसा आएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि यात्रा के दौरान 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी के विशाल रैली के बारे में भाग लेने की अपील करेंगे। जिसको लेकर लोजपा के युवा नेता अमरेन्द्र ने सोनबरसा विधानसभा के माली, पदमपुर, बनमा ईटहरी, जमालनगर, रसलपुर, में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर 14 मार्च को कार्यक्रम में सहरसा में भाग लेने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...