पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Muzaffarpur Team Scored 112 Runs In The Romachank Match And Defeated Arwal By 4 Runs

रोमाचंक मुकाबले मेंे मुजफ्फरपुर की टीम ने 112 रन बनाकर अरवल को 4 रन से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे खेल में 69 रन से वाईसीसी पटना विजयी

मनोहर लाल टेकmरीवाल कॉलेज मैदान में चल रहे 7 दिवसीय विष्णुदेव बाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल टीम पूरे 20 ओवर में आॅल आउट होकर कुल 108 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में मुजफ्फरपुर टीम ने अपनी शानदार शुरूआत कर मात्र 14.3 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाकर आसानी से मैच जीत ली। अरवल की तरफ से वेदांत यादव ने 32 रन बनाए, वहीं मुजफ्फरपुर की तरफ से शकिबुल गनी ने 37 एवं अशफान खान ने 24 रन बना पाए।

मुजफ्फरपुर के कप्तान आशीष ने 4 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट झटक कर मैन ऑफ द मैच बने। शनिवार को तीसरे दिन का पहला मैच पूर्णिया एकादश एवं पटना एकादश के बीच और पहला सेमिफाइनल वाईसीसी पटना एवं मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।

शक्रवार को दूसरे मैच में वाईसीसी पटना का मुकाबला जेनएक्स पटना से हुआ और । वाईसीसी पटना ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्धारण कर 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन बनाए। जबकि आकाश राज ने सर्वाधिक 40 गेंदों पर 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेनएक्स पटना की खेल शुरु में खराब रही और पूरी टीम 18.2 ओवर में 77 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच वाईसीसी पटना के आकाश राज बने।

टूर्नामेंट में राजीव नंदन एवं सुरेन्द्र नारायण सिंह अंपायर की भूमिका में थे और उद्घोषण आर. के. सोबती ने की।टूर्नामेंट के आयोजन सचिव रौशन सिंह धोनी एवं मीडिया प्रभारी त्रिदिव सिंह संयुक्त रूप से ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच नाक-आउट फार्मेट में खेले जा रहे हैं।

एमएलटी कॉलेज मैदान में खेलते खिलाड़ी व मैच देखते दर्शक।
खबरें और भी हैं...