प्रखंड उप प्रमुख पर पंसस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव
सौरबाजार प्रखंड के बीडीओ को सौंपा आवेदन
पंचायत समिति सदस्यों को सम्मान नहीं देने, प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाने सहित समाजिक न्याय समिति की बैठक नहीं बुलाने को लेकर आधे से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने गुरूवार को एक बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव बीडीओ को सौंपा। ग्राम पंचायत सुहथ समिति सदस्य डा. कपिलदेव यादव के नेतृत्व में गुरूवार को 11 पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक आयोजित कर प्रखंड उप प्रमुख संजय यादव के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बीडीओ सोनिया ढनढनियां को सौंपते हुए पुन: उप प्रमुख पद के लिए चुनाव कराने की मांग की है। बैठक में मुख्य रूप से डा. कपिलदेव यादव, धीरज पासवान, नारायण यादव, ललिता देवी, उषा देवी सहित 23 में से 11 पंचायत समिति सदस्य भाग लिए।
प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते पंसस।