पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोई तालाब या पोखर सूची से बाहर नहीं रहे : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत तालाब/पोखरों की राजस्व ग्रामवार अंतिम सूची निजी एवं सार्वजनिक तालाबों की तैयार सूची संबंधित मुखिया को हस्तगत करा दें। मुखिया से इस संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त कर लें की कहीं कोई तालाब/पोखर छूटा हुआ है या नहीं। सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत मुखिया के साथ बैठक कर एवं पुनः समीक्षा कर आश्वस्त हो लें कि कोई तालाब या पोखर सूची से बाहर नहीं है। इसके बाद भी यदि कोई तालाब पोखर छूटा हुआ पाया गया तो संबंधित राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उक्त बातें डीएम कौशल कुमार ने समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक में कही। अपर समाहर्ता, सांसद एवं विधायकगण से संपर्क कर यदि अतिरिक्त कोई सूची हो तो प्राप्त कर लें। निजी एवं सार्वजनिक कुओं के सत्यापन कार्य में एरियल सर्वे के आधार पर चिन्हित कुओं की सूची का सत्यापन कर अंचलाधिकारी संतुष्ट हो लें कि कोई सार्वजनिक कुआं छूटा ना हो और यदि उड़ाही की आवश्यकता है तो इस संबंध में प्रतिवदेन उपलब्ध करायेंगे। उपरोक्त सूची को अंतिम रूप से 31 मार्च, 2020 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा के अंतर्गत बचे हुए लाभार्थियों को क्रय नीति के अंतर्गत भूमि क्रय कर उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भूमिहीन परिवार यदि किसी सरकारी भूमि पर वास कर रहे हों तो नापी कराकर उन्हें उक्त भूमि का अभिलेख, पर्चा उपलब्ध करायें।

भू-लगान संग्रहण की उपलब्धि पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देष दिया कि वे हर मौजा में जाकर अधिक से अधिक आॅन लाईन एवं आॅफ लाईन भू-लगान रसीद काटें। आॅन लाइन दाखिल खारीज की समीक्षा में साठ दिन से अधिक लंबित मामलों के काफी संख्या में लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की।

खबरें और भी हैं...