पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News No Problems No Problems In High School Chakabhoras

हाईस्कूल चकभारो में चाहरदीवारी नहीं, परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमरी बख्तियारपुर-सोनबर्षाराज एनएच 107 के बगल पहाड़पुर बाजार के समीप स्थित महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो में चहारदीवारी नही रहने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि चाहरदीवारी नही रहने के कारण कई छात्राएं विदयालय भी नही आती है। वही जो भी छात्राएं स्कूल आती है पूरे दिन क्लास में ही
रहना पड़ता है। पहाडपुर बाजार निवासी एवं भीआईपी पार्टी के
नेता भोगी सहनी का कहना है कि कई बार जिलाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी को आवेदन दिया, वावजूद आज तक इस सम्बध में कोई करवाई नही किया गया। यही कारण है कि इस उच्च विद्यालय में चहारदीवारी नही रहने के कारण आवारा पशु विचरण करते रहते है।

1060 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं हाईस्कूल में

महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो में वर्तमान समय मे 1060 छात्र-छात्राये विदयालय में अध्यन कर रहा है। जिसमे 720 लड़का एवं 320 लड़की पढ़ाई कर रहा है। 2013 में इण्टर की पढ़ाई का नोटिफिकेशन जारी हुआ, लेकिन शिक्षक की कमी से छात्र-छात्राओं को ठीक से पढ़ाई नही हो रहा है। एनएच 107 के बगल में स्थित विदयालय में सुविधा का घोर अभाव है।

विदयालय के शिक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि बरसात के महीने में मैदान में पानी जमा हो जाता है। क्लास रूम कम रहने के कारण बच्चे को बैठने एवं पढ़ाई में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। क्लासरूम का घोर अभाव है।

बिना चहारदीवारी के महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभारो।
खबरें और भी हैं...