पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Now Instead Of 24 March Aastha Circuit Special Will Run On 30 April

अब 24 मार्च की जगह आस्था सर्किट स्पेशल 30 अप्रैल को चलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा | विश्वव्यापी कोरोना वायरस का असर आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन के परिचालन पर भी पड़ा है। 24 मार्च को खुलने वाली आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन अब 30 अप्रैल को चलेगी। यह जानकारी देते हुए पर्यटन विभाग के वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में जो तीर्थयात्री अपना टिकट बुक करा चुके हैं वो उसी टिकट पर 30 अप्रैल 2020 को यात्रा कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी पटना द्वारा 24 मार्च 2020 को पूर्णिया कोर्ट से सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मोकामा, पटना, जहानाबाद, गाया, कोडरमा, बोकारो, हटिया होते हुए दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा की योजना आस्था सर्किट पर्यटक ट्रेन द्वारा बनाई गई थी।

लेकिन भारत सरकार द्वारा कोरोना (महामारी) के रोकथाम को लेकर दिए गए निर्देश को ध्यान में रखते आईआरसीटीसी पटना द्वारा इस यात्रा की पूर्व निर्धारित तिथि 24 मार्च 2020 को स्थगित करते हुए आगामी 30 अप्रैल 2020 को चलाने की योजना बनाई गयी है।
खबरें और भी हैं...