पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पतरघट प्रखंड के अधिकारी उपलब्ध नहीं कराते सूचना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूचना का अधिकार अधिनियम वैसे तो सरकार से उसके कामों का लेखा-जोखा मांगने के लिए जनता के पास सशक्त हथियार है। लेकिन पतरघट प्रखंड के पदाधिकारी इस अधिनियम को ताक पर रखकर सूचना देने से इनकार कर देते हैं।

धबौली पश्चिमी पंचायत के कहरा वॉर्ड 01 के निवासी धनंजय कुमार झा ने इस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह लोक सूचना पदाधिकारी पतरघट से सूचना मांगी थी। जिसमें दिनांक 31 जुलाई 2019 को धबौली पश्चिम पंचायत के कहरा गांव में पीसीसी रोड की जांच रिपोर्ट, जांच के समय कुछ ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन की छाया प्रति सहित कुछ अन्य सूचना की मांग की थी। दिनांक 7 सितंबर 2019 को मांगे गए इस सूचना के लगभग 6 माह बीत जाने के पश्चात भी आवेदक को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई।

जबकि दूरभाष पर बातचीत में लोक सूचना पदाधिकारी को बार-बार सूचना देने की बात कही गई। लोक सूचना अधिकारी ने भी हामी भरी थी। विक्षुब्ध आवेदक ने सूचना प्राप्त करने हेतु अपीलीय प्राधिकार में जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...