दो बच्चों में हुए विवाद में एक हुआ जख्मी
सहरसा | सौरबाजार थाना क्षेत्र के फौरसाहा गांव में शनिवार को मछली पकड़ने को लेकर दो बच्चों के बीच हुई उत्पन्न विवाद हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि फौरसाहा गांव निवासी पांचू यादव के पुत्र वकील यादव के बच्चे एक गड्ढे में मछली पकड़ने को लेकर मारपीट कर रहा था, जिसे देख जब एक पक्ष के पांचू यादव ने बच्चों को डांटते हुए वहां से भाग जाने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी पांचू यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पर सौर बाजार थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।