पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सत्तर कटैया | बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहौल में मंगलवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी हो गया। जिसको आनन-फानन में प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्र पंचगछिया में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। मामला सिहौल गांव निवासी ललन महतो एवं प्रियवर्त सादा के बीच का है। इस विवाद में फरसा से ललन महतो के बाएं हाथ की अंगुली कट गई। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। जबकि पीड़ित व्यक्ति ने फर्द बयान में बताया है कि प्रियवर्त सादा द्वारा घर में घुसकर 20 हजार रुपया नकदी लूट लेने और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
खबरें और भी हैं...