पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahishi News Owners Of The Land In The Dam Will Definitely Get Compensation

बांध में गई जमीन के मालिकों को मुआवजा की राशि अवश्य मिलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाईकोर्ट पटना में दायर याचिका के आलोक में गुरुवार को महिषी अंचल क्षेत्र के झमटा गांव पश्चिमी बांध पर पहुंच डीएम कौशल कुमार लोगों की समस्या से अवगत हुए। कहा कि जिन जमीन मालिकों की जमीन बांध में गयी है उन्हें मुआवजा की राशि अवश्य मिलेगी। झमटा मनोवर बांध पर डीएम को अनवार आलम एवं तमन्ना ने बताया कि जमीन का पुराना खतियान पूर्वजों के नाम से था जो बाद में बिहार सरकार के नाम हो गया। हमलोग हक के लिए कोर्ट के शरण में गये हैं। डिग्री भी हमलोगों के पक्ष में है।

डीएम ने जमीन मालिकों की समस्या सुनने के बाद वहां मौजूद भू-अर्जन पदाधिकारी रशीद कलीम अंसारी को निर्देश दिए। सहरसा दरभंगा सीमा पर लोगों की समस्या से अवगत होते डीएम ने कहा कि कमला बलान नदी के कारण इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति कठिन है। मुखिया प्रतिनिधि मो.अली ने पंचायत के विकास से संबंधित मुद्दे से अवगत कराया। मौके पर सीओ मो अली अहमद अंसारी,थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सहित पंचायत सेवक आदि मौजूद थे।

जमीन मालिकों से बातचीत करते डीएम।
खबरें और भी हैं...