पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत उपचुनाव अगले आदेश तक रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना को लेकर बिहार मे बिहार सरकार द्वारा लिये गये एहतियातन कदम के तहत स्कूल, कालेज, सार्वजनिक सभा सहित कई तरह के कार्यक्रमों को बंद कराने के साथ-साथ आगामी 18 मार्च को होने वाली पंचायत उपचुनाव को भी स्थगित कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रचना भारतीय ने बताया कि 31 मार्च के बाद नए तारीख की घोषणा के बाद उपचुनाव कराया जाएगा।

मालूम हो प्रखंड क्षेत्र में एक सरपंच, एक पंच और एक वार्ड सदस्य हेतु चुनाव कराया जाना था जिसमें खड़े सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया था जिसके बाद सभी उम्मीदवार अपनी जीत हेतु जोर शोर से प्रचार प्रसार में लग गए थे। अब कोरोना ने सभी उम्मीदवारों के मेहनत पर पानी फेर दिया।

खबरें और भी हैं...