- Hindi News
- National
- Saharsa News Peacefully Concluded Constable Recruitment Inquiry Examination Shoe And Slippers Left After Investigation
शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती जांच परीक्षा जूता और चप्पल उतरवा जांच के बाद छोड़ा
केंद्रों से नहीं मिली कोई अप्रिय घटना की सूचना
शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सिपाही भर्ती की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी। डीएम कौशल कुमार, एसपी राकेश कुमार, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा एवं सदर डीएसपी प्रभाकर तिवारी शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। किसी भी परीक्षा केंद्रों से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रथम पाली में जिला स्कूल और रमेश झा महिला कॉलेज केन्द्रों का डीएम कौशल कुमार एवं एसपी राकेश कुमार ने निरीक्षण किया।
सुबह से होती रही प्रश्न वायरल होने की चर्चा
अहले सुबह से ही विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र और उनके जवाब भी वायरल हो रहे थे। ऐसे में विभिन्न परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व छात्र-छात्राएं लगातार सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप सहित अन्य ग्रुप पर वायरल हो रहे प्रश्न पत्र एवं उनके उत्तर को नोट करते हुए दिख रहे थे। साथ ही प्रश्न के जवाब को छोटे-छोटे कागज पर अंकित कर परीक्षा केंद्र तक ले जाने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस पदाधिकारियों द्वारा केंद्र में प्रवेश से पूर्व गहन जांच पड़ताल भी की जा रही थी। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व जहां उनके द्वारा लाए गए बैग को जमा करवा लिया गया। वहीं उनके जूते-मौजे व घड़ी भी खुलवा लिए जा रहे थे। जांच के दौरान पॉकेट सहित अन्य सामानों की भी गहन तलाशी ली गयी।
कथित वायरल प्रश्न और उसके उत्तर को नोट करते परीक्षार्थी