- Hindi News
- National
- Saharsa News People Deprived Of Watching The Performance Of National Level Players
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने से वंचित रहे लोग
एमएलटी कॉलेज मैदान में 12 मार्च से चल रहे विष्णुदेव बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर भी आखिरकार कोरोना वायरस के साथ बारिश ने पानी फेर दिया । कोरोना वायरस का साया टूर्नामेंट को निर्णायक स्थिति तक पहुंचने से पहले पड़ गयी ।
शनिवार को टूर्नामेंट में भाग लेने आये रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ियों ने बड़े दुख के साथ शहर को अलविदा कहा। एमएलटी कॉलेज में पिछले दो दिनों से चल रहे विष्णुदेव बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट कोरोना वायरस से बचाव हेतु सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के कारण बिना निर्णय के ही समाप्त कर दिया गया । टूर्नामेंट में 8 टीमों की भागीदारी होनी थी जिसमें बिहार के श्रेष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन होना था। पटना टीम की तरफ से खेलनेवाले बिहर के अंडर-19, वनडे टीम के कप्तान रह चुके आकाश राज ने टूर्नामेंट के पूरा नहीं होने पर अफसोस जताते हुए कहा हमलोग सहरसा में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद लेकर आये थे, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव अभियान के तहत टूर्नामेंट रद्द हो गया।
बिहर की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी शशीम राठौड़, बाबूल कुमार, मंगलमय महरौर, केशव कुमार, विकास रंजन,
कुंदन शर्मा, कुमार रजनीश ने टूर्नामेंट के रद्द हो जाने भारी अफसोस जताते हुए सबों ने निकट भविष्य में सहरसा में प्रदर्शन करने की उम्मीद जतायी।