पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Physical Verification Of License Arms Could Not Be Done On The Scheduled Date

निर्धारित तिथि को भी नहीं हो सका लाइसेंसी आर्म्स का भौतिक सत्यापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन गुरुवार से प्रारंभ होना था। लेकिन शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने वाले अंचल पदाधिकारी के जिला मुख्यालय में पूर्व से निर्धारित कार्यशाला को लेकर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। इससे अनुज्ञप्तिधारी शस्त्र धारकों को लौटना पड़ा। सहरसा के जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रेस बयान जारी कर 12 से 18 मार्च तक स्थानीय थाना में सोनबर्षा एवं बसनही थाना क्षेत्र के समस्त अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्रों के सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई थी। सत्यापन कार्य सोनबर्षा के सीओ को करना था। लेकिन सोनबर्षा के सीओ 12 एवं 13 मार्च को जिला मुख्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यशाला में व्यस्त रहने को लेकर गुरुवार को शस्त्रों का सत्यापन नहीं किया जा सका। इस बाबत सोनबर्षा के सीओ उपेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि शस्त्रों का सत्यापन कार्य 14 से 18 मार्च तक स्थानीय थाना परिसर में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...