पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सात निश्चय योजना का हो गुणवत्तापूर्ण कार्य : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनबरसा राज | सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार सात निश्चय योजना पर सख्त निगरानी तथा एन एच 107 से अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार दोपहर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के वेश्म में सात निश्चय योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यो का स्थल निरक्षण करने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने का सख्त निर्देश देते हुए गंभीर अनियमितता की पुष्टि होने पर सम्बंधित संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सोनबरसा के सीओ को हर हाल में आगामी 17 मार्च तक एनएच 107 को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा, भ-ूअर्जन पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, बीडीओ कैलाशपति मिश्र, सीओ उपेन्द्र कुमार तिवारी समैत अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...