- Hindi News
- National
- Nauhatta News Raids On Potential Sites For The Manufacture And Sale Of Liquor
शराब निर्माण और बिक्री के संभावित स्थलों पर छापेमारी
स्थानीय पुलिस की मदद से मद्य निषेध विभाग ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले संभावित स्थलों पर शनिवार की देर छापामारी की। लेकिन इस छापेमारी में किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली थी। मद्य निषेध विभाग के पुलिस निरीक्षक राज किशोर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस बलों ने नवहट्टा पूर्वी पंचायत के संथाल टोला, खरका तेलवा पंचायत के भेलाही भरना संथाली टोला, भुसवर चौक, चंद्रायण चौक, खरका तेलवा पसी खाना, गोरपारा व डुमरा चौक सहित अन्य स्थानों पर छापामारी की गई। लेकिन कहीं से कोई सफलता नहीं मिली।
संथाली टोला वभेलाही भरना संथाली टोला में घर-घर तलाशी ली गई, लेकिन देसी शराब बनाने का ना कोई सामग्री ही मिला ना ही देसी शराब ही छापेमारी दल को मिल पाई।