पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Rajyarani Will Run At The Speed Of The Capital Patna 217 Km In Four Hours

राजधानी की गति से चलेगी राज्यरानी, चार घंटे में 217 किमी पटना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरसा, सुपाैल के साथ मधेपुरा जिले के हजाराें रेलयात्रियाें काे मिलेगा फायदा

रेलवे ने सहरसा से पटना के बीच चलने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन की समय सारणी में सुधार किया है। अब यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार से सहरसा-पटना के बीच दौड़ेगी। नयी समय सारणी 20 मार्च से लागू हो जाएगी। यह ट्रेन 20 मार्च से सहरसा से सुबह 7:15 में खुलेगी और पटना 11:15 मिनट पर पहुंच जाएगी।

पुन: पटना से राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन 12:30 बजे खुलकर 4:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। मात्र चार घंटे में सहरसा-पटना के बीच यात्रियों का आरामदायक सफर तय होगा। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार के जारी प्रेस बयान के अनुसार 20 मार्च से राज्यरानी नयी समय सारणी के अनुसार चलेगी। इससे यात्रियों के समय में बचत के साथ रेल राजस्व भी बढ़ेगा। मालूम हो कि जिस वक्त सहरसा से इस राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था उस वक्त भी सुबह 7:15 बजे ही खुलने का समय निर्धारित था। बाद के दिनों में इस ट्रेन के सहरसा से परिचालन के समय को कई बार कम किया गया।

दैनिक भास्कर ने रेलवे के समक्ष उठाई थी समस्या

6 फरवरी को दैनिक भास्कर ने सहरसा से चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों की गलत समय सारणी से यात्रियों की समस्या और रेल राजस्व मेंे नुकसान की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पड़ताल में गलत समय सारणी से सहरसा रेल को एक वर्ष में 10 करोड़ के नुकसान शीर्षक से छपी खबर के बाद रेल अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन के समय में परिवर्तन का निर्णय लिया। रेल के इस निर्णय का सहरसा ही नहीं सुपौल और मधेपुरा के यात्रियों ने स्वागत किया है।

छह फरवरी को भास्कर में छपी खबर।

{7.15 बजे सुबह सहरसा से खुलेगी 11.15 बजे पटना

{12.30 बजे पटना से खुलकर 4.30 बजे सहरसा

{5.15 घंटे की जगह अब लगेंगे मात्र चार घंटे

पुन: पटना से राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन 12:30 बजे खुलकर 4:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। मात्र चार घंटे में सहरसा-पटना के बीच यात्रियों का आरामदायक सफर तय होगा। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम बीरेन्द्र कुमार के जारी प्रेस बयान के अनुसार 20 मार्च से राज्यरानी नयी समय सारणी के अनुसार चलेगी। इससे यात्रियों के समय में बचत के साथ रेल राजस्व भी बढ़ेगा। मालूम हो कि जिस वक्त सहरसा से इस राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था उस वक्त भी सुबह 7:15 बजे ही खुलने का समय निर्धारित था। बाद के दिनों में इस ट्रेन के सहरसा से परिचालन के समय को कई बार कम किया गया।

अभी यह ट्रेन सहरसा से सुबह 6:15 में खुलती है। इस कारण सहरसा के अलावा मधेपुरा और सुपौल तरफ से आने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में काफी परेशानी होने लगी। इस कारण धीरे-धीरे राज्यरानी के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ा था। वहीं बेगूसराय के बाद राज्यरानी की रफ्तार को भी काफी कम किया गया।

बेवजह यात्रियों के समय की बर्बादी हो रही थी। सहरसा से पटना 217 कि.मी. दूरी तय करने में राजरानी को 5 घंटा 15 मिनट का समय लग रहा है नयी समय सारणी लागू होने के बाद यात्रियों को इतनी ही दूरी तय करने में मात्र 4 घंटे का समय लगेगा। यात्रियों को 1 घंटा 15 मिनट की बजत होगी। अब सहरसा से पटना के लिए राज्यरानी से सफर करने वाले यात्री सहूलियत से सुबह 7:15 में ट्रेन पकड़ 11:15 में ही पटना पहुंचेंगे।

राज्यरानी एक्सप्रेस की फोटो।
खबरें और भी हैं...