पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Rally In Patna In May For The Free Release Of Former Mp Anand Mohan

पूर्व सांसद आनंद मोहन की दोषमुक्त रिहाई के लिए मई में पटना में रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

‘’फ्रेंड्स ऑफ आनंद’’ वर्ष 2020 को संघर्ष का साल घोषित कर देश और प्रांत के मौजूद ज्वलंत सवालों पर सिलसिलेवार संघर्ष की रणनीति तैयार की है। साथ ही पूर्व सांसद आनंद मोहन की दोषमुक्त सम्मानजनक रिहाई के लिए अगले मई माह के दूसरे सप्ताह में पटना में एक बड़ी रैली के आयोजन का निर्णय लिया है।

शुक्रवार से सहरसा के मत्यस्यगंधा स्थित कोसी बिहार सभागार में ‘’फ्रेंड्स ऑफ आनंद पार्टी के दो दिवसीय ‘’प्रतिनिधि सम्मेलन’’ में उक्त प्रस्ताव पारित किया गया। प्रतिनिधि सम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से पार्टी पदाधिकारी पहुंचे हैं। प्रतिनिधि सम्मेलन के पहले दिन के सत्र का विधिवत उद्घाटन संगठन की संरक्षिका पूर्व सांसद लवली आनंद , केंद्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद प्रांतीय अध्यक्ष कुलानंद यादव ‘’अकेला’’ ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन बाद प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जहां आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया वहीं उपाध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा सम्मेलन में संघर्षात्मक प्रस्ताव रखा गया । आर्थिक प्रस्ताव का समर्थन जहां प्रदेश सचिव राजेश वर्मा ‘’लाल साहब’’ ने किया, वहीं संघर्षात्मक प्रस्ताव का समर्थन सहरसा जिला अध्यक्ष अजय कुमार ‘’बबलू’’ने किया।

सम्मेलन में ये रहे उपस्थित

जिला प्रवक्ता पवन रजक ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन के प्रतिनिधि सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रो.एहशान शाम, केंद्रीय सदस्य एस.के. ‘’विमल’’, भोला चौधरी, अंशुमन मोहन ,त्रिपित नारायण, डॉ. पी. के. सिंह, भगवान जी पाठक, अधिवक्ता गजेंद्र सिंह, संगीता सिंह, राजन आनंद, अनीता कुशवाहा, राम उदय सिंह, मो.अली भुट्टो, पिंटू सिंह, चंद्र प्रकाश, उमेश प्रसाद, प्रदीप क्षत्रिय, संतोष सिंह, प्रो.वीरेंद्र, सूजित सिंह, मुरारी शर्मा, कौरव यादव, श्याम सिंह, मो सलीम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

उद्घाटन बाद प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जहां आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया वहीं उपाध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा सम्मेलन में संघर्षात्मक प्रस्ताव रखा गया । आर्थिक प्रस्ताव का समर्थन जहां प्रदेश सचिव राजेश वर्मा ‘’लाल साहब’’ ने किया, वहीं संघर्षात्मक प्रस्ताव का समर्थन सहरसा जिला अध्यक्ष अजय कुमार ‘’बबलू’’ने किया।

अाबादी के हिसाब से बिहार का िहस्सा हाे तय

सम्मेलन में पेश आर्थिक प्रस्ताव में जहां आबादी के अनुरूप राष्ट्रीय बजट में बिहार का हिस्सा तय करने की मांग उठाई गई, वहीं किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने तथा खेती से उत्पादित माल और करखनिया माल के दाम का अंतर कम करने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी। साथ ही प्रदेश में द्रूत विकास के लिए खेती आधारित उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग भी उठी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा पेश संघर्षत्मक प्रस्ताव में वर्ष 2020 को संघर्ष का साल घोषित कर देश और प्रांत के मौजूद ज्वलंत सवालों पर सिलसिलेवार संघर्ष के साथ-साथ पूर्व सांसद आनंद मोहन की दोषमुक्त सम्मानजनक रिहाई हेतु अगले मई माह के दूसरे सप्ताह में पटना में स्थान मुकर्रर कर बड़ी रैली का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन का दूसरा सत्र संध्या 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें प्रांतीय महासचिव ठाकुर उदय शंकर द्वारा पिछले साल की रिपोर्ट के साथ संगठन संगठनात्मक प्रस्ताव रखा गया।

दो दिवसीय सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में भाग लेते केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चेतन आनंद सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी
खबरें और भी हैं...