पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद ने करोड़ों रुपये लेकर बाहरी लोगों को भेजा राज्यसभा : लोजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को राजद सुप्रीमो द्वारा राज्य सभा नहीं भेजने के निर्णय से शरद यादव की लोजद पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के नेता के साथ धोखा हुआ है। शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में लोजद नेताओं ने कहा कि महागठबंधन द्वारा शरद यादव को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाना छोटी सोच को दर्शाता है और साबित करता है कि आज आदर्श और मूल्यों की राजनीति नहीं, बल्कि राजनीति में व्यवसाय को प्राथमिकता दी जा रही है। लोजद के जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया और युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा है कि राजद ने करोड़ों रूपया लेकर बाहरी लोगों को राज्यसभा भेजने और बिहार में संविधान और लोकतंत्र बचाने के नाम पर बड़ी-बड़ी रैली करके बिहार की जनता को ठगने का काम राजद ने किया है। बयान जारी करने वालों में जिलाध्यक्ष व युवाध्यक्ष के अलावा उमर हयात गुड्‌डू, प्रेमलाल सादा, शेर अफगान मिर्जा, मानवेन्द्र ठाकुर, बिरेन्द्र शेखर पासवान, शहनवाज आलम, धीरज सम्राट, राजनीति यादव, परवेज नन्हें, शुभंकर शर्मा, बिजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...