पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bajar News School Closed Until 31st Of Corona Action Will Be Taken On Violation Of Order Byo

कोरोना को ले 31 तक स्कूल बंद, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : बीईओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग टीम गठित कर रखी जा रही पैनी नजर

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए शनिवार को बीईओ शिवजी मंडल ने नगर भ्रमण कर सभी निजी विद्यालयों को बंद कराया। इसके बाद बीईओ श्री मंडल की अध्यक्षता में नगर स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में सभी निजी विद्यालय के संचालकों की एक बैठक आयोजित हुई। मौके पर मरौना के बीआरपी मनोज कुमार साह, निर्मली के बीआरपी रामनरेश यादव आदि मौजूद रहे। निजी विद्यालयों के संचालकों को निर्देश देते हुए बीईओ श्री मंडल ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए निदेशानुसार सभी निजी व सरकारी विद्यालय व कोचिंग संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दौरान निर्देश का उल्लंघन करने वाले स्कूल व कोचिंग संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में हंसवाहिनी विद्यासागर के गौतम कुमार नागमणि, ओम श्री साई पब्लिक स्कूल के परमानंद सिंह, ज्ञान भारती सुपर सिक्सटी के युगेश्वर साह, आभा पब्लिक स्कूल के आशुतोष कुमार, आनंद पब्लिक स्कूल के अप्पू जीवेश, शारदा पब्लिक स्कूल के देवेंद्र कुमार यादव, लार्ड बुद्धा प्रे पब्लिक स्कूल के बरुण कुमार, देव आनंद विद्यालय के संतोष कुमार, प्रभात शिक्षा सदन के सुशील कुमार, हैप्पी इंडिया एकेडमी के अनिल कुमार, राधा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के चन्देश्वर कामत, डी सेवियर स्कूल के अनिल कुमार सिंह मौजूद थे। वहीं, एसएनएस ग्लोबल सेमिनरी निर्मली के उप निदेशक अर्चना प्रिया, लेखापाल काजल कुमारी आदि ने बताया कि सरकार व विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप 16 मार्च से आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। स्कूली बच्चों को छुट्टी देने से पूर्व कोरोना से बचाव को लेकर भी जानकारी दी गई है।

ज्यादा भीड़ वाले जगहों पर नहीं जाएं लोग : एसडीएम

भास्कर न्यूज | निर्मली

कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को सजगता बरतने सहित कई अन्य दिशा निर्देश दिए हैं। एसडीएम श्री पांडेय ने कहा कि जिला पदाधिकारी द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं अनुमंडल अंतर्गत सभी सिनेमाहॉल को भी बंद रखने के लिए नपं के ईओ, निर्मली व मरौना के बीडीओ को निर्देश दिया गया है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना में चौकीदारों का परेड करा कर आमजन को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक कराने का निर्देश दिया गया है। लोग अनावश्यक ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह में नही जाएं, अतिआवश्यक कार्य होने पर ही बाजार-हाट जाएं। एसडीएम श्री पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता काफी आवश्यक है। इसके लिए लोगों को जागरूक रहने की अपील की। इधर, पीएचसी निर्मली प्रभारी डॉ रामप्रसाद मेहता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना वायरस को लेकर पीएचसी अलग-अलग जगहों पर टीम गठित कर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

कोरोना को लेकर चलाएंगे जनजागृति अभियान

सुपौल | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने कोरोना वाइरस की वजह से उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए समाज के अंतिम लोगों तक सहयोग पहुंचाने का निर्णय लिया है। बिहार के लाखों हड़ताली शिक्षक 15 मार्च से कोरोना वायरस से बचाव हेतु वार्ड स्तर पर जाकर जनजागृति अभियान चलाकर आवश्यक संसाधन मुहैया कराकर समाज के अंतिम व्यक्ति के सुरक्षा में ढाल के तरह खड़ा रहेंगे। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति अध्यक्ष मंडली सदस्य पंकज कुमार सिंह ने हड़ताल के 27 वें दिन उक्त बातें कही।

हंसवाहिनी विद्यासागर में शिक्षकों के साथ बैठक करते बीईओ व अन्य।

स्कूली बच्चों को छुट्टी देने से पूर्व कोरोना वायरस से बचाव की दी गई जानकारी
खबरें और भी हैं...