- Hindi News
- National
- Satar Kataiya News Seven Day Shrimad Bhagwat Cum Shriram Katha Begins In Purikh Village
पुरीख गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सह श्रीराम कथा शुरू
प्रखंड के ग्राम पंचायत पुरीख (पुरुषोत्तमपुर) के भगवती स्थान में गुरूवार से संचालित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत
सह श्रीराम कथा के शुभारंभ के पूर्व 251 महिलाओं एवं कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी।
पुरीख गांव के भगवती स्थान से श्रद्धालुओं की निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों से सराबोर महिलाओं एवं कन्याएं अपने-अपने माथे पर कलश और गाजे-बाजे के साथ गांव के तुनियाही सहित प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर समारोह स्थल पहुंची। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्यां में घोड़ा एवं घुड़सवार श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच आकर्षण बना रहा। बाजे की धुन पर घोड़े भी अपनी टाप का मचला रहे थे। शोभा यात्रियों के स्वागत के लिए जगह-जगह शर्बत पिलायी गयी। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
सातों दिन होगी भगवान श्रीराम की कथा | बनारस के कथा वाचक श्रीमारुति किंकरजी महाराज एवं राबेन्द्र प्रसाद सिंह का अपराह्नकाल से भगवान श्रीराम के प्रसंग पर संपूर्ण कथा भक्तों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन होगा। कथा श्रवण करने आसपास सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था है। भगवती युवक संघ पुरुषोत्तमपुर कार्यक्रम के आयोजक मंडल सदस्यों ने बताया कि कथा समारोह के दौरान जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर व भोज सहित वस्त्रों का भी वितरण किया जाएगा।
पहुंची। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्यां में घोड़ा एवं घुड़सवार श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच आकर्षण बना रहा। बाजे की धुन पर घोड़े भी अपनी टाप का मचला रहे थे। शोभा यात्रियों के स्वागत के लिए जगह-जगह शर्बत पिलायी गयी। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे जगह-जगह ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
बैनर के साथ कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं आयोजकगण।
कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं एवं कन्याओं का दल।