- Hindi News
- National
- Saharsa News Shahpur Pax Chairman Including 2 Injured In Liquor Business Firing From 1 Side
शराब के कारोबार में शाहपुर पैक्स अध्यक्ष सहित 2 जख्मी, 1 पक्ष की ओर से फायरिंग
स्थानीय थाना क्षेत्र के डूमरा गांव के समीप रुपए के लेन-देन के विवाद में बीते मंगलवार की रात एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी एवं मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में शाहपुर पैक्स अध्यक्ष शशिकांत यादव व पुत्र लालू यादव का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद जख्मी पैक्स अध्यक्ष शशिकांत यादव के आवेदन पर स्थानीय थाना पुलिस द्वारा शाहमौरा गांव के हरिशंकर यादव सहित 5 अन्य लोगों को नामजद किए जाने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाबत थाना को दिए आवेदन से मिली जानकारी अनुसार शाहपुर गांव निवासी दिवाकर यादव ने शाहमौरा गांव के हरिशंकर यादव को गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपए कर्ज दिया था। रुपए की मांग करने पर आरोपी हरिशंकर यादव ने रुपए देने की बात कहकर दिवाकर यादव को बीते रात डूमरा गांव के समीप बुलाया। संयोग से दिवाकर यादव अपने भाई लालू के साथ सहरसा में था।
डूमरा पहुंचने से पूर्व भवटिया चौक पर भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। जिसमें दिवाकर यादव ने आरोपी हरिशंकर द्वारा उसके कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है। डूमरा चौक पहुंचते ही हरिशंकर यादव सहित अन्य लोगों ने दिवाकर सहित परिजनों के साथ मारपीट करने लगा और गोली गोलीबारी शुरू कर दी।
सिर पर चलाए गए लोहे के रॉड से दिवाकर यादव के पिता पैक्स अध्यक्ष शशिकांत यादव एवं गोली लगने से दिवाकर का भाई लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सोनबर्षाराज पीएचसी लाया गया।
मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं गोलीबारी
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शाहमौरा गांव निवासी विजेंदर यादव के पुत्र हरिशंकर यादव एंव शाहपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष शशिकांत यादव के पुत्र लालू यादव व दिवाकर यादव द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब बेचने का कारोबार किया जाता था। दोनों का आपसी संबंध काफी घनिष्ठ था। दोनों के बीच दुश्मनी की शुरुआत धंधे में हुए मुनाफा के बंटवारे को लेकर हुई। दोनों उपरोक्त धंधे में अपना वर्चस्व कायम करने के फिराक में थे। जिसकी परिणिति बीते रात जमकर हुए मारपीट व गोलीबारी के रुप में हुई।
शाहपुर सोनबर्षाराज की घटना में घायल पिता-पुत्र।