14 मार्च से शिव गुरु महोत्सव, तैयारी शुरू
धर्म-कर्म
सहरसा | विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी सुपर बाजर, सहरसा में विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शेार से चल रही है। मुख्य वक्ता के रूप में डा. अखिलेन्द्र बाबा, मूंगेर, दुर्गानंद सरस्वती, गिरी जी स्फोटाचार्य, भागलपुर, अरुण कुमार मुन्ना, शशिभूषण सिंह भाग लेंगे। 1कार्यक्रम में आगन्तुकों के भोजन वो विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी। इजन गायक चन्द्रशेखर शर्मा, रामकिंकर, कन्हैया सिंह अपने भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के प्रभारी डा. आर.के. सिंह व संरक्षक रमण प्रकाश सिंह ने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है।