पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Singing Of Traditional Songs Of Holi On Toli Dhol And Majire Ki Dhun Of Artists Singing Jogira

जोगीरा गाने वाले कलाकारों की टोली ढोल और मजीरे की धून पर होली की पारंपरिक गीतों का किया गायन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ रंगों का महापर्व होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं सोमवार को ही होली मनाई गई। जबकि संपूर्ण शहरी इलाके में मंगलवार को होली पर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। होली को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में मजिस्ट्रेट सहित पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। शहर के विभिन्न चौकों पर प्रशासन के अधिकारी पुलिस बलों के साथ तैनात दिखे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह शहर में लागातार गश्त लगाते दिखे। कानून व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहे पदाधिकारी भी अपने वाहनों से चक्कर लगा रहे थे।

शहरी क्षेत्र में दोपहर तक खास कर युवा रंग से सराबोर रहे वहीं दोपहर बाद एक दूसरे के घर पर जाकर अबीर गुलाल लगा शुभकामना दे रहे थे। सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने शहरी क्षेत्र में घूम कर होली की शुभकामना दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल एवं मजीरे की धून पर जाेगीरा गाने वाले कलाकारों की टोली दोपहर बाद से ही पारंपरिक होली गीतों खास कर ... सदा आनंद रहे एहि द्वारे, मोहन खेले होली हो, एक दिश खेले कुंवर कन्हैया, एक दिश खेले राधी रानी हो... गीत गाकर मंगल कामना की।

फगुआ गाने वालों की मंडली गांव के हर घर के दरवाजे-दरवाजे जाकर फगुआ के गीत देर रात तक गाते रहे। होली की पूर्व संध्या शहर के प्रमुख मार्गों में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी एवं सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला व पुरूष बलों के साथ बाइक सवार पैंथर जवानों ने फ्लैग मार्च कर विधि-व्यवस्था संधारण का संदेश दिया।

गीत, नृत्य व तबले की थाप पर सजी होली की महफिल, परंपरा के साथ मनाई होली


सहरसा | सदर प्रखंड कहरा के बनगांव में तीन दिनों के शास्त्रीय संगीत समारोह के बीच होली पर्व संपन्न हो गया । बनगांव की घुमौर होली न सिर्फ ग्रामीण बल्कि बाहर से आए लोगों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र रहा।

लगातार तीन दिनों तक बनगांव में गीत, नृत्य और तबले की थाप से संपूर्ण ईलाका ना केवल सराबोर रहा बल्कि व्यस्तम जिंदगी की दौड़ में भी होली की पारंपरिकता का बोध कराया गया। बनगांव में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ होली समिति की ओर से त्रिदिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह की शुरूआत रविवार की संध्या भगवती स्थान परिसर अवस्थित होली मंच पर उद्घाटन के बाद कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति के बीच संपन्न हुआ ।

वर्ष 1952 से अनवरत होली के मौके पर आयोजित त्रिदिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह में इस साल कोई नामचीन हस्ती नहीं पहुंचे। लेकिन आपले-अपने विद्या के सिद्धत कलाकारों में जम्मू विवि में संगीत के एचओडी डा. नवीन शर्मा व उनके साथ तबला वादक सागर गुजारी, बनारस घराना से वायलिन वादक-शत्रुध्न बोएरा, गायक प्रो. प्रवीण नारायण चौधरी, गायिका ऋचा रश्मि, गायक पं. सुनील कुमार, हारमोनियम पर आसिक कुमार एवं बीएचयू के शोधार्थी छात्र निर्मल यदुवंशी का तबला वादन तीनों दिन होली संगीत की समा बांधे रही और शास्त्रीय व सुगम संगीत की रसधारा बहती रही। होली पर कलाकारों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों को होली के गीतों से रंगों में रंग दिया। शास्त्रीय संगीत समारोह के विभिन्न मंचों पर गायिका ऋचा रश्मि ने राग श्याम कल्याण, होली ठुमरी एवं दादरा के साथ बाबाजी भजन सह विद्यापति भगवती वंदना जय जय भैरवी गायी। डा. नवीन शर्मा ने राग यमन एवं काफी होली संग कबीर भजन प्रस्तुत किए।

बनमा ईटहरी

बनमा ईटहरी प्रखंड में होली धूमधाम से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। युवाओं की टोली सुबह ही रंग, गुलाल लेकर निकल पड़ी और एक दूसरे को रंग लगाकर खूब मौज-मस्ती की। इस मौके पर युवाओं ने कुर्ता फाड़ होली खेली। प्रखंड के सभी पंचायतो में सुबह से लेकर शाम तक होली की धूम रही। युवा व बच्चे दिनभर सड़कों से लेकर घरों की छतों पर खड़े होकर हर आने-जाने वाले पर पानी व रंग फेंकते नजर आए। बनमा ईटहरी में भी होली पर लोगों में उमंग और उत्साह रहा।

सीअाे व बीडीअाे करते रहे शांतिपूर्ण होली े की अपील

नवहट्टा | प्रखंड क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ,अंचलाधिकारी अबू अफसर विभिन्न गांव में जाकर लोगों से शांतिपूर्ण होली पर्व मनाने व प्रशासन को मदद करने की अपील कर रहे थे। सोमवार एवं मंगलवार को विभिन्न गांव में होली पर्व पर थानाध्यक्ष सुमन कुमार लगातार पैनी नजर बनाए रहे। े डरहार पंचायत के गोविंदपुर गांव में डा. विमल कुमार के आवास पर होली मिलन समारोह सह अभिनंदन कार्यक्रम किया गया।

एक दूसरे से गले मिलकर होली की दी शुभकामना

महिषी | महिषी अंचल क्षेत्र के सभी गांवों में होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। होली के रंग गुलाल के साथ लोग अपने-अपने घर से निकल कर मुहल्ले के सार्वजनिक स्थान पर पहुंचे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते हुए लोगों ने दोपहर बाद दूसरे मुहल्ले के लोगों के साथ गला मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। मिथिला में मैथिल संस्कृति का सबसे सुन्दर दृश्य तब देखा जाता है जब लोगो का बहुत बड़ा जत्था एक दूसरे के गला में गला मिलते हैं। दूसरी ओर छोटे अपने बड़ों के पांव पर अबीर डालकर उनसे आशीर्वाद लिया।

रंगों का त्याेहार होली शांति पूर्ण माहौल में संपन्न

सौरबाजार | सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कोरोना वायरस के अफवाह के कारण चिकन की दुकानों पर भीड़ कम देखी गई, वहीं मछली और बकरे की मांस दुकान पर लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही। सौरबाजार और बैजनाथपुर ओपी पुलिस दिन भर हुड़दंग मचाने वालों की खोज में घुमती रही। जगह-जगह विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बैजनाथपुर ग्राम कचहरी में सरपंच अरूण कुमार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कर पंचों एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

बीडीअाे ने बाजार भ्रमण कर लोगों को दी शुभकामनाएं

सलखुआ | प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में दो दिनों तक होली की धूम रही। कहीं-कहीं सोमवार को तो कहीं मंगलवार को होली मनाई गई। वहीं ज्यादातर जगहों पर लोगों ने होली मंगलवार को खेली। कहीं-कहीं धूल-कीचड़ के साथ भी गों ने होली खेली। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ प्रेम कुमार यादव, सीओ श्याम किशोर यादव ने प्रखंड व अंचलकर्मी के साथ साथ संपूर्ण बाजार भ्रमण कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। शांति-व्यवस्था को लेकर सीओ श्याम किशोर यादव व बीडीओ प्रेम कुमार यादव सलखुआ बाजार के साथ विभिन्न जगहों पर भ्रमण करते दिखे।

बड़ों का लिया आशीर्वाद, पकवानों का उठाया आनंद

सिमरी बख्तियारपुर | सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत सहित अनुमंडल क्षेत्र में दो दिवसीय रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मानायी गयी। इस मौके पर सभी छोटे ने अपने से बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया एवं पकवानों के स्वाद का आनंद उठाया। संपूर्ण सिमरी बख्तियारपुर बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत, सलखुआ में होली पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाने के लिए सिमरी बख्तियारपुर पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, अजीत कुमार, सलखुआ थानाध्यक्ष एम. रहमान सहित अन्य गश्त करत रहेे।

कहरा के चैनपुर में धूड़ा-धुड़खेल से शुरू हुई होली

कहरा | प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र सहित बनगांव का प्रसिद्ध होली सोमवार को सभी वर्गो के लोगो ने आपसी सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली मनायी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार से ही होली को लेकर लोगों में उमंग दिखा। इस कारण प्रखंड के चैनपुर, पड़ड़ी सहित अन्य इलाकों में रविवार से ही धुरा-धुड़खेल से होली की शुरुआत हुई। बनगांव में होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नटुआ नाच के साथ होली के गीतों पर ग्रामीण झूमते रहे।

बनगांव में होली पर आयोजित संगीत समारोह में गायन प्रस्तुत करती गायिका रश्मि व बनगांव में घुमौर होली में शामिल ग्रामीण

चैनपुर गांव में पारंपरिक होली गीत जोगीरा गाते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...