- Hindi News
- National
- Saharsa News Smart Tv Theft By Burglarizing Mi Store Packets Also Searched
एमआई स्टोर में सेंधमारी कर स्मार्ट टीवी की चोरी, पैकेटों को भी खंगाला
शहर के थाना चौक के समीप सदर थाना के ठीक सामने एमआई स्टोर में बुधवार को भीषण चोरी हो गयी। चोरों का साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सदर थाना के ठीक सामने स्थित दुकान में थाना परिसर की तरफ से ही करीब चार फीट से अधिक दूरी में सीमेंट की दिवार काट कर स्मार्ट टीवी चोरी कर ली गयी।
सेंधमारी और दुकान की स्थिति को देख कर लगा कि चोरों ने बेफिक्र होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार निशू सिंह ने बताया कि चोरी गयी चार स्मार्ट टीवी में दो टीवी थाना परिसर में ही झाड़ी के पास मिला। चोरों ने दुकान के अंदर मोबाईल की खोज में सारे पैकटों को खंगाला लेकिन एक भी मोबाईल हाथ नहीं लगा। सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने कहा कि थाना परिसर में लगे जंगली पौधा की आड़ में चाेरी की घटना को अंजाम दिया है। शीघ्र ही चोरों का पता चल जाएगा। सारे जगंली वृक्षों को साफ करवाया जा रहा है।
थाना के सामने एमआई स्टोर में की सेंधमारी अंदर और बाहर का दृश्य।