पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होल पर्व को लेकर शहरी क्षेत्र सहित विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इसबार होली में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिस बल गश्त लगाऐंगे। शराब पीने वालों पर खास नजर रखी जाएगी। शराब पीकर उधम मचाने वालों की होली जेल में मनेगी । जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसपी राकेश कुमार द्वारा जारी संयुक्त आदेश में होली के लिए तैनात मजिस्ट्रेटों और पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त जगहों पर तैनाती का निर्देश दे दिया है।

कहरा | प्रखंड क्षेत्र के बनगांव में दो दिवसीय होली की शुरूआत धूल एवं कीचड़ के साथ से रविवार से शुरू हो गयी। जबकि बनगांव की पारंपरिक होली घुमौर सोमवार को खेली जाएगी। धूल खेल होली खेलने वाले लोग बनगांव के कई टोलों का भ्रमण किया। तरह-तरह के रूप अख्तियार कर लोंगों को हंसाते, झूमते नाचते दोपहर तक धूल खेल मनाया।

साेमवार को बनगांव की पारंपरिक होली भगवती स्थान निकट रंग-बिरंगे पानी के फव्वारे से भींगकर लोग रंगोत्सव का आनंद उठाएंगे। इस मौके पर बाबू झा, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, अनुज कुमार, छोटे,आशीष, राहुल, निर्मल, राजा आदि युवक अलग-अलग रूपों में नजर अए।

सौर बाजार में हुई शांति समिति की बैठक


भास्कर न्यूज | सौरबाजार

होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर सौरबाजार थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में संचालित बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने का अाश्वासन दिया। थाना अध्यक्ष ने लोगों से शांति पूर्ण माहौल में होली का आनंद उठाएं, ताकि किसी दूसरे लोगों को होली से कोई परेशानी ना हो, नियम के विरूद्ध काम करने वाले और हुड़दुंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सहरसा एसपी द्वारा फरवरी माह में बेहतर काम के लिए थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद को सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया । बैठक में सीओ श्री निवास, एएसआई सुशील चौधरी, चमकलाल यादव, मो. मुस्तकिम, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र यादव, दीप नरायण यादव, डा. कपिलदेव यादव, अनमोल भगत, पप्पू यादव, रामशंकर आदि थे।

रंग-गुलाल एवं पिचकारियों से सजी दुकानें

भास्कर न्यूज | सिमरी बख्तियारपुर

इस बार मस्ती और उमंग का पर्व होली 10 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। होली को लेकर जहां अभी से बाजार में रंग-गुलाल, पिचकारियों की दुकानों सजी हुई है। सिमरी बख्तियारपुर,सलखुआ बाजार में हर तरफ रंग अबीर गुलाल,पिचकारी,मुखौटा से पट गया है। इसके अलावा होली में घरों में पुआ,पुरी मिठाई आदि बनाने के लिए बाजार से मावा, मैदा आदि आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी की गयी । हर साल होली पर रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकान लगाने वाले दुकानदार मनीष गुप्ता ने बताया कि होली की खरीददारी में पूर्व के बर्षों की तरह उमंग नहीं दिखा । कोरोना वायरस की लहर का असर रंग और गुलाल की बिक्री पर पड़ा है।

_photocaption_जिला के कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनगांव में गोस्वामी लक्ष्मीनाथ होली समिति की ओर से वर्ष 1952 से अनवरत होली के मौके पर आयोजित त्रिदिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह के प्रथम दिवस रविवार की संध्या होली मंच भगवती स्थान में उद्घाटन के बाद कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।*photocaption*

_photocaption_सौरबाजार थाना में शांति समिति की बैठक में भाग लेते पुलिस व पब्लिक। *photocaption*
खबरें और भी हैं...