पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेल हमें सिखाता है अनुशासन: सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा | धवौली उच्च विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को बाबा अर्जुन दास क्रिकेट मैच टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। क्रिकेट में 11 खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं लेकिन कोई किसी की जात नहीं पूछता। जो अच्छा खेलता है वह सर्वश्रेष्ठ होता है। मैच में विजेता विशनपुर और उप विजेता मंगवार टीम को सांसद द्वारा ट्राफी दिया गया। उपस्थित खिलाड़यों और सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने सफल आयोजन के लिए धबौली

पंचायत के मुखिया और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्राणमोहन सिंह सहित ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। जयनाथ सिंह की अध्यक्षता एवं प्राण मोहन सिंह के संचालन में चले समारोह को भाजपा के बरिष्ठ नेता कार्तिक सिंह, जदयू के अक्षय झा, रेवती रमण सिंह, संजीव कुमार संह, पंकज सिंह, विजय कुमार सिह, मनोज सिंह ने संबोधित किया।

टूर्नामेंट समापन समारोह को संबोधित करते सांसद दिनेश चन्द्र यादव।
खबरें और भी हैं...