पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahishi News State President Involved In Teacher Strike For 26 Days Said Stay On Your Demands

शिक्षक हड़ताल में 26 दिन शामिल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-अपनी मांगों पर डटे रहें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सह कोर कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार पप्पु ने महिषी अंचल क्षेत्र के उग्रतारा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक को सम्बोधित करते कहा कि सरकार जबतक हमारी मांगे पुरी नहीं करती तब तक हमें अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए हड़ताल जारी रखना होगा।

महिषी अंचल क्षेत्र के शिक्षक को सम्बोधित करते प्रखंड संयोजक सुखदेव मंडल, मंडल अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, अमीन अकबर, संजय कुमार, सुभाष जी, कमलेश जी, नवल किशोर, सुरेंद्र कुमार, विन्दु कुमार, प्रवीण कुमार,सचिव पांडव नारायण पंडित, सुधीर कुमार, ने कहा कि नुक्कड़ सभा के माध्यम से 13 मार्च से 20 मार्च तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा ताकि सरकार बच्चों की भविष्य को देखते हुए शिक्षकों की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। इस दौरान श्रीउग्रतारा मध्य विद्यालय प्रागण में डा.रंजन सिंह, आनन्द राज, अजय प्रेम, संगीता कुमारी, मो.अब्दुल जमाल नासिर, ममता कुमारी, शिक्षक मौजूद थे।

बैजनाथपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर 26 वां दिन शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। इस दौरान राज्य कार्यालय के निर्देश पर राजकीय बुनियादी विद्यालय सूहथ के गेट पर प्रधानाध्यापक संतोष मलिक संकुल समन्वयक अमित कुमार झा के अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को पंसस, डॉ. कपिलदेव यादव, वार्ड सदस्य डॉ जितेन्द्र कुमार जितु ने भी अपना समर्थन दिया। मौके पर मंडल संयोजक रविंद्र कुमार मंडल महासचिव राजीव रंजन विनय कुमार मिथिलेश कुमार, ने संबोधित किया।

सतर कटैया | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सत्तर कटैया प्रखंड मुख्यालय के काली मैदान प्रांगण में मंडल अध्यक्ष बौआ रजक की अध्यक्षता में हुई तथा मंच के संचालन निरंजन कुमार द्वारा की गई। मंडल अध्यक्ष बौआ रजक ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि बिहार सरकार का 91 दिनों तक हड़ताल देखी है, लेकिन यह हड़ताल हमारी सभी मांगें समान काम के बदले समान वेतन, नियमित शिक्षक जैसे सेवा शर्त पेंशन ,अनुकंपा, स्थानांतरण, जैसी सुविधा प्राप्त नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अमित कुमार दिलीप कुमार, बौआ रजक सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

नुक्कड़ सभा में भाग लेते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...