पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Stealing Through Door By Showing Homeowners Fear Of Gun

गृहस्वामी को बंदूक का भय दिखाकर दरवाजे से की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के कानू टोला में एक घर के दरवाजे पर रखी हजारों रुपए की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। वहीं गृहस्वामी द्वारा चोरी का विरोध करने पर चोरों द्वारा हथियार दिखाकर भयभीत कर दिया। नगर पंचायत क्षेत्र के कानू टोला निवासी गृहस्वामी विजय साह ने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार की रात करीब 1 बजे हमलोग घर में सोए हुए थे। उसी समय पड़ोसी रंजीत साह, जीवन कुमार, नीरज कुमार साह, अरमान कुमार साह सहित तीन अज्ञात लोगों ने एकमत होकर मेरे दरबाजे पर रखे शीशम लकड़ी से निर्मित कुर्सी, 9 पीस प्लास्टिक की कुर्सी, पंखा, तेल टीन वगैरह चोरी कर ली। नींद टूटी तो भागने के क्रम में सामान ले जाते देखा गया। जिसका पीछा करते हुए विरोध करने पर हथियार दिखाकर भयभीत कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...