पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नियोजित शिक्षकों की 25 वें दिन भी हड़ताल रही जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 25 वें दिन भी जारी रहा। विद्यालयों में ताला लटका रहा। हड़ताली शिक्षकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरणा प्रदर्शन जारी रहेगा।

जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के सचिव नूनूमणि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं पूर्णत: तालाबंदी जारी रहेगा। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि 13 मार्च से 20 मार्च तक हड़ताली शिक्षक अपने मांगों के समर्थन में बिहार सरकार के नीति के खिलाफ नुक्कड़ नाटक कर जागरूक करेंगे।

बनमा ईटहरी | बनमा ईटहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय तेलियाहाट के प्रांगण में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के 25 वें दिन गुरुवार को नियोजित शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तथा शिक्षकों पर हुई बर्खास्तगी की कार्रवाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय यादव ने कहा कि जब तक हमारा मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर सुभाष चंद्र, नरेंद्र यादव, अनिल कुमार, मनोज यादव, हिमांशु कुमार शास्त्री, जितेंद्र कुमार, संजय रेड्डी, प्रमोद कुमार, दशरथ तांती, जहांआरा, कोकब सुल्ताना, राजेश रंजन, श्रीकांत कुमार, माधव सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...