हड़ताली शिक्षकों ने 26 वें दिन भी बीअारसी नवहट्टा में दिया धरना
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 26 वें दिन प्रखंड के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना जारी रहा। शुक्रवार को प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र में धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि चाइनीज नहीं इंडियन वेतनमान चाहिए जब तक सरकार शिक्षक को समान काम समान वेतन सहित हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा और हमसबों की एकता के कारण ही 26 दिनों तक हड़ताल सफल रहा।
मौके पर जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार ,मीडिया प्रभारी बिंदु कुमार पन्ना, शिव कुमार सागर, बंदे लाल पासवान, अंजुम जमाली, औजेर अहमद, रघुनाथ दास, डिंपल कुमार राजेश ,मणिकांत गौतम, अनिमा, रविंद्र कुमार रजक ,अमर कुमार, बीरबल पासवान, रंजू कुमारी, प्रीति, आनंद कुमार झा, शंभू कुमार, सुमन कुमार सिंह, सुमन सुधाकर सहित अन्य मौजूद थे।
संकुल संसाधन केंद्र नवहट्टा में धरना पर बैठे शिक्षकगण।