पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताली शिक्षकों ने कार्यावधि के वेतन को ले डीपीओ काे घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही।

हड़ताल के 18 वें दिन हड़ताली शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के स्थापना के डीपीओ राहुल चन्द्र चौधरी का घेराव किया। शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव नवीन कुमार ने कहा कि होली पर भी शिक्षकों को कार्यावधि का भुगतान नहीं करने पर घेराव किया गया। मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शुक्रवार एवं शनिवार को डीपीओ स्थापना का घेराव किया गया।

हड़ताली शामिल शिक्षकों पर डीईओ की कार्रवाई का भी विरोध कर शिक्षकों का निलंबन वापस लेने की मांग की गई। डीपीओ के घेराव एवं धरना प्रदर्शन में संघ के जिला अध्यक्ष सदाशिव झा, मृत्युंजय कुमार, तमन्ना अली, राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, राणा सिंह, ज्ञानशंकर झा, संजीव सिंह, राजीव रंजन, रमेश कुमार, रामकिशोर व अन्य मौजूद रहे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का घेराव करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...