पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Supaul Became A District For 30 Years District Foundation Day Will Be Celebrated On March 14 Final Preparations Are Going On

सुपौल को जिला बने गुजर गए 30 साल, 14 मार्च को मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस, चल रही हैं अंतिम तैयारियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी मैदान से मैराथन दौड़, दो बजे से फैंसी क्रिकेट मैच होगा

सुपौल को जिला बने 30 साल गुजर गए। 14 मार्च 1991 को जब सुपौल को सहरसा जिला से काटकर नया जिला बनाया गया था तो हाट सा दिखने वाला सुपौल के लोगों को यह यकीन नहीं हो रहा था कि यह जिला भी तरक्की की कई इबारत लिखेगा। लेकिन 30 साल के सफर में सुपौल ने तरक्की के कई मुकाम हासिल किए। बिहार का एक मात्र इस जिले से 6 एनएच गुजरती है।

इतना ही नहीं सिलचर से पोरबंदर तक जाने वाली एनएच-57 सुपौल जिले से 66 किमी होकर गुजरती है। इतना ही नहीं जिला कोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, एएनएम कॉलेज, बड़ी रेललाइन, देश का सबसे बड़ा महासेतु निर्माण की शुरुआत अादि कई विकास कार्य जिले में अब तक हो चुके हैं। 14 मार्च को 30वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। 30वें स्थापना दिवस पर गांधी मैदान से 9 बजे मैराथन दौड़ झंडी दिखाकर डीएम महेंद्र कुमार रवाना करेंगे। इतना ही नहीं गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जाएगा।

भाड़े के मकान में रह रहे अधिकारी

सुपौल को जिला का दर्जा मिले 30 साल गुजर जाने के बाद भी वरीय अधिकारी डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी आज भी भाड़े के मकान में रह रहे हैं। डीएम जहां कोसी परियोजना के अतिथि गृह, एसपी जिला परिषद के डाक बंगला में रहने को मजबूर हैं। हालांकि अधिकारियों व जजेज का आवासीय परिसर बनाने के लिए सदर प्रखंड के चैनसिंहपट्टी में जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही आवास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...