पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से रोकथाम को शिक्षक चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सात सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल के 27 वें दिन भी प्रखंड संयोजक राजीव कुमार रंजन की अध्यक्षता में कहरा प्रखंड के सभी शिक्षक सरकार के दमनात्मक और जिद्दी रवैये को चुनौती देते हुए मजबूती से डटे रहे। 13 मार्च से जन समर्थन के लिये हस्ताक्षर अभियान 20 मार्च तक चलेगा। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु समाज के हर तबके के लिये जागरूकता अभियान हस्ताक्षर अभियान के साथ चलेगा। सरकार के इस मुहिम में शिक्षक आगे बढ़कर समाज हित में कार्य करेंगे। अध्यक्ष मंडल के सदस्य निरंजन कुमार ने कहा कि सरकार की हर चाल शिक्षक आंदोलन को दबाने की है और उनकी ये मंशा पूरी नहीं होनेवाली है। मौके पर हिमांशु शेखर झा, अब्दुल बाकी रहमानी, कुमुद रंजन झा, गणेश रजक, चंद्र प्रकाश दास, दिनेश, अभिषेक मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...