- Hindi News
- National
- Salkhua News Teachers Burn Effigy Of Chief Minister Education Minister And Education Secretary
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव का पुतला जलाया
सलखुआ | बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर सलखुआ प्रखंड के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों की टोली ने सलखुआ बाजार,प्रखंड कार्यालय परिसर भ्रमण कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए बीआरसी कार्यालय परिसर पहुंच पुतला जलाया।मौके पर अध्यक्ष मंडल सदस्य मुकेश कुमार मुकुंद, केसरी कुमार, राजीव रंजन, रंजीत कुमार, मो ओरंजेब, नूरलेन बरसी, रियाज आलम, रविंद्र कुमार शर्मा, नरेश यादव, सरोज सौरव, अरविन्द राम, उमेश वर्मा, चंद्रकिशोर, पवन कुमार, मिथलेश चौधरी, आदि मौजूद थे।